सफाई कर्मचारियों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

 

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका में प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मचारियों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को ज्ञापन दिया है। वहीं सभी 17 समस्याओं का समाधान कराने का अनुरोध किया है। वहीं पालिका प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि भगवान की मूर्ति की स्थापना कराने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान ने कहा कि पालिका में कार्यरत सभी स्थाई कर्मचारी जिनका अभी तक 10 वर्ष, 16 वर्ष व 26 वर्ष के पश्चात लगने वाला एसीपी नहीं लगाया गया है शीघ्र लगाया जाये और उनके एरियर का भुगतान भी किया जाये। स्थाई सफाई कर्मचारियों की मृत्यु के उपरान्त उनके आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर स्थाई नौकरी दी जाये। सेवानिवृत्ति के पश्चात व मृतक सफाई कर्मचारियों के समस्त देयों का भुगतान शीघ्र किया जाये। स्थाई सफाई कर्मचारी/सफाई नायक यदि अवकाश के दौरान सफाई कार्य करता है तो उसे ओवर टाईम दिया जाये। सफाई कर्मचारियों, सफाई नायकों की दो ठण्डी वर्दी देय हैं जिनमें से एक वर्दी लम्बित चली आ रही है उसका तुरन्त भुगतान किया जाये। बरसात से बचने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को रेनकोट दिया जाये। कर्मचारियों का वेतन दिया जाए और संसाधन उपलब्ध कराए जाए। वहीं वर्तमान सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल नवम्बर 2024 में पूरा हो चुका है। नये संगठन का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!